Sat. May 18th, 2024
    श्रीलंकाई राष्ट्रपति सिरिसेना

    श्रीलंका की विपक्षी पार्टी के सांसद नमल राजपक्षे ने कहा है कि राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना को अपनी कैबिनेट के रॉ एजेंटों का खुलासा करना चाहिए। उन्होंने कहा जैसे उनकी सरकार के मंत्री महिंदा अमर्वीरा ने कहा था कि जल्द ही कैबिनेट में मुख्बरों का खुलासा करेंगे।

    खबरों के मुताबिक मैत्रीपला सिरिसेना की पार्टी के मंत्री महिंदा अमर्वीरा ने कहा था कि भारतीय ख़ुफ़िया विभाग (रॉ) से जुड़े कैबिनेट के चार मंत्रियों के नामों का जल्द ही खुलासा किया जायेगा। गौरतलब है कि नमल राजपक्षे पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के पुत्र है।

    राष्ट्रपति सिरिसेना की सरकार पर आरोप मढ़ते हुए नमल राजपक्षे ने कहा कि सरकार के समक्ष को सबूत ही नहीं है और न ही पूर्ण जानकारी है। हाल में जारी मीडिया ख़बरों के मुताबिक राष्ट्रपति सिरिसेना ने भारत की ख़ुफ़िया एजेंसी रॉ पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था।

    नमन राजपक्षे ने कहा कि हमे कोई ठोस जानकारी नहीं दी गयी है और ना ही नागरिकों के साथ कोई सूचना साझा की गयी है। उन्होंने कहा कि ऐसा सुनने में आया है कि डीआईजी और अन्य के खिलाफ जांच हो रही है लेकिन कोई पुख्ता सूचना नहीं है। अलबत्ता ऐसे बयानों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

    पूर्व राष्ट्रपति के बेटे ने कहा कि सरकार को पारदर्शी होना चाहिए। नेताओं के इस प्रकार के बयानों से अंतर्राष्ट्रीय विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि राष्ट्रपति के समक्ष कोई पुख्ता सबूत है तो इस मामले की तफ्तीश होनी चाहिए। इन बयानों पर राष्ट्रपति को स्वतंत्र जांच करवानी चाहिए। यह दो मज़बूत द्विपक्षीय समझौते वाले देशों के बीच का मसला है।

    श्रीलंका की मीडिया के मुताबिक पिछले सप्ताह राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने कैबिनेट में बताया था कि भारत की ख़ुफ़िया एजेंसी ने उनकी हत्या करवाने की साजिश रची थी हालांकि बाद में वह इस बयान से मुकर गए थे।

    राष्ट्रपति सिरिसेना ने कहा था कि रॉ ने उनकी हत्या की योजना बनाई थी और इसके बाबत प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी नहीं है। राष्ट्रपति सिरिसेना के वरिष्ठ सलाहकार ने इन बयानों को खारिज किया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *