Tue. Oct 1st, 2024
    श्रीलंका भारत

    श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे चार-दिवसीय यात्रा के दौरान मंगलवार को भारत पहुंचे थे। आज विक्रमसिंघे ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात की। भारत व श्रीलंका के बीच में द्विपक्षीय संबंधों को लेकर नरेन्द्र मोदी व विक्रमसिंघे के बीच में वार्ता होगी।

    श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले रानिल विक्रमसिंघे 5 वीं साइबर स्पेस वैश्विक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शिरकत की।

    इस कार्यक्रम का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया। इस कार्यक्रम में विक्रमसिंघे ने भी अपना संबोधन दिया था। इससे पहले श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे पिछले साल अक्टूबर 2016 में भारत आए थे।

    भारत व श्रीलंका के बीच में हमेशा से अच्छे रिश्ते रहे है। विक्रमसिंघे का भारत आना दोनों देशों के बीच मजबूती बढ़ाने वाला होगा। आमतौर पर दोनों देशों के बीच में शांति व सहयोग व्यवस्था पहले से ही काफी मजबूत है।

    अब दोबारा इसे ज्यादा मजबूत प्रदान करने की कोशिश की जाएगी। श्रीलंका के प्रधान मंत्री 24 नवंबर को कोलम्बो के लिए रवाना होंगे।

    भारत में चार दिन रूकने के दौरान उन्होंने कई बड़े अधिकारियों, राजनेताओं व प्रमुख लोगों के साथ मुलाकात की। द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर व स्थिर बनाए रखना दोनो देशों का मुख्य मकसद है।