Sat. May 4th, 2024
श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर, पति बोनी कपूर और बेटियां जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर रखेंगे 14 फरवरी को पूजा

लगभग एक साल पहले, 24 फरवरी को हिंदी सिनेमा ने पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी को खो दिया था। श्रीदेवी को मरे हुए एक साल होने वाला है मगर फैंस और इंडस्ट्री अभी भी सदमे में हैं। उनकी मौत दुबई के होटल रूम में दुर्घटनावश डूबने से हुई थी। और अब उनकी बरसी पर, उनका परिवार उनके लिए एक पूजा करवाने वाला हैं।

DNA की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पति बोनी कपूर और उनकी बेटियां-जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर, चेन्नई में 14 फरवरी को एक पूजा का आयोजन कर रहे हैं। तिथि के हिसाब से, उनकी पुण्यतिथि वैलेंटाइन दिवस वाले दिन पड़ रही है।

https://www.instagram.com/p/BVeeuhZhknM/?utm_source=ig_web_copy_link

उनकी बरसी की रस्में, चेन्नई में उनके मायके में होंगी। रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ है कि बोनी के छोटे भाई अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर भी चेन्नई में होने वाली पूजा में उपस्थित रहेंगे।

इसके साथ ही, कपूर खानदान के बाकी सदस्य जैसे बोनी के सबसे छोटे भाई संजय कपूर और उनकी पत्नी और बच्चे और जान्हवी और ख़ुशी के सौतेले बहन और भाई यानी अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर भी चेन्नई में पूजा और रस्मो में हिस्सा लेते हुए दिखाई देंगे।

https://www.instagram.com/p/BRAdccfBrZk/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BMpHZY1BN46/?utm_source=ig_web_copy_link

श्रीदेवी को खोने से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहनेवालों को एक बहुत बड़ा धक्का लगा है। उनकी मौत के वक़्त, ऐसी खबरें उड़ी थी कि उनकी मौत अचानक डूबने के वजह से नहीं हुई है बल्कि ये उनकी हत्या करने की ये सोची-समझी साजिश थी मगर पुलिस जांच ने इन सभी अफवाहों पर पूर्णविराम लगा दिया।

https://www.instagram.com/p/Bf2bjvYBRLZ/?utm_source=ig_web_copy_link

इस दौरान, श्रीदेवी के परिवार ने भी कई बार मीडिया से बात करते हुए बताया कि कैसे वे अभी भी हैरान हैं और सुपरस्टार की जगह कोई भी नहीं ले सकता। उनकी बेटी जान्हवी जिनकी मौत के कुछ ही महीने बाद डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ रिलीज़ हुई थी, उन्हें भी फिल्म के प्रचार के वक़्त कई बार ऐसे सवालों का जवाब देना पड़ा था।

https://www.instagram.com/p/BXCD8q_BxXE/?utm_source=ig_web_copy_link

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *