sridevi-bony kapoor

कल बॉलीवुड की चांदनी को हमेशा हमेशा के लिए दुनिया छोड़े एक साल हो गया है। कल यानी 24 फरवरी को दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी की पहली पुण्यतिथि है। उन्होंने कई दशकों तक फिल्म भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पर राज़ किया और उन्हें अपने अभिनय के साथ साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी जाना जाता था। हाल ही में, उनके पति बोनी कपूर और बेटियाँ-जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर ने चेन्नई में तिथि के हिसाब से उनके लिए पूजा करवाई थी।

अब, परिवार एक धर्मार्थ कारण के लिए उनकी पसंदीदा साड़ियों में से एक की नीलामी करने के लिए तैयार है। बोनी कपूर अपनी पत्नी के सम्मान में उनकी कोटा साड़ी की नीलामी ऑनलाइन माध्यम-परिसेरा के जरिये करेंगे। बोली 40,000 रूपये से शुरू हुई थी और अब तक 1,25,000 रूपये तक पहुँच गयी है।

https://www.instagram.com/p/BuLrdPTn-wB/?utm_source=ig_web_copy_link

आधिर्कारिक वेबसाइट ने उनकी साड़ी पर टिपण्णी करते हुए कहा-“श्रीदेवी का स्टाइल फिल्म इंडस्ट्री में उनके शुरूआती दिनों से काफी बेहतर हुआ है। लेकिन, छह गज लगातार उनकी जड़ों की याद दिलाते रहे हैं। दक्षिण-भारतीय घर में पैदा होने के कारण, अभिनेत्री ने साड़ी को अपनी पहचान के रूप में पहना है और हमेशा अपने करतब में अद्वितीय करिश्मे की भावना का संचार किया है।”

नीलामी से जितने भी पैसे आयेंगे, उन्हें महिला, बच्चे, वंचित और बुरुर्ग लोगों के कल्याण के लिए दिया जाएगा।

श्रीदेवी जी शुरू से ही फैशन को बड़ी गंभीरता से फॉलो करती थी। उनकी कांजीवरम साड़ियो पर अभी भी लोग फ़िदा हैं। यहाँ तक कि फिल्मों में पहनी पोशाके भी अभी तक उन्हें चाहनेवालों के ज़हन में जिंदा है। चाहे वो मिस्टर इंडिया में पहनी नीले रंग की साड़ी हो या चांदनी सभी का दिल जीतने वाली पीली साड़ी।

श्रीदेवी की मौत दुबई में दुर्घटनावश तरीके से डूबने के कारण हुई। वह दुबई में अपने परिवार के साथ अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में उपस्थित होने गयी थी।

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *