Tue. Jul 22nd, 2025
    शेयर बाजार

    सुबह तेज़ शुरुआत करने वाले बाज़ार ने अपने दिन का अंत औसत बढ़त के साथ किया है।

    दिन की खत्म होने तक सेंसेक्स 40.99 अंकों की बढ़त के साथ 34991.91 अंकों पर बंद हुआ है। जबकि कल 34950.92 अंकों पर बंद होने वाला सेंसेक्स आज सुबह 125.33 बढ़कर 34950.92 अंकों पर खुला था।

    निफ्टी ने भी आज मामूली बढ़त के साथ अपने दिन का अंत किया है। निफ्टी ने आज शाम 6 अंकों की बढ़त के साथ 10530.00 अंकों पर अपने दिन को विराम दिया है। मालूम हो कि कल निफ्टी 10524.00 अंकों पर बंद हुआ था।


    कल हल्की सी गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयर बाजार ने आज सुबह की शुरुआत वापस तेज़ी पकड़ते हुए की है।

    पिछली शाम बाज़ार बंद होने के साथ ही गिरावट का शिकार होने वाले सेंसेक्स ने आज सुबह की शुरुआत बढ़त बनाते हुए की है। सेंसेक्स ने आज 125.33 अंक मजबूत हो कर 35076.24 अंकों पर खुला है।

    वहीं निफ्टी ने भी 28 अंक ऊपर चढ़कर 10552.00 अंकों के साथ अपने दिन को शुरू किया है।

    कल शाम स्टॉक बाज़ार में निफ्टी 10524.00 अंक व सेंसेक्स 34950.92 अंकों पर आकर बंद हुआ था।

    हाल फिलहाल कुछ दिनों से सेंसेक्स और निफ्टी रोजाना ही उतार चढ़ाव का सामना कर रहे हैं। ऐसे में बाज़ार में स्थिरता का माहौल नहीं बन पा रहा है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *