Sat. May 4th, 2024
शेयर बाजार

सुबह लाल निशान पर खुलने वाले बाज़ार ने आज दिन के कारोबार के बाद लंबी उछाल मारी है। आज अपने दिन के बाज़ार के बाद सेंसेक्स ने 1.63 प्रतिशत की बड़ी बढ़त दर्ज़ की है, वहीं निफ्टी भी 1.85 प्रतिशत मजबूत हुआ है।

सेंसेक्स ने कल के बंद की अपेक्षा 550.92 अंकों की बढ़त के साथ ही अपने दिन का अंत 34442.05 अंकों पर किया है।

दूसरी तरफ निफ्टी 188.20 अंक मजबूत हो कर 10386.60 अंकों पर बंद हुआ है।

सरकार और आरबीआई के बीच चल रही तकरार के बाद माना जा रहा था कि आज बाज़ार में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है, लेकिन बाज़ार को सरकार का भरोसा मिलने के बाद इसमें चमक देखने को मिली है।


स्टॉक बाज़ार में उतार चढ़ाव का दौर अभी भी जारी है। बाज़ार में अनिश्चितता के इस दौर में सबसे ज्यादा डर निवेशकों को ही सता रहा है। कल लाल निशान पर आकर बंद होने वाला बाज़ार आज थोड़ी बढ़त के साथ खुला है।

सेंसेक्स कल शाम 33891.13 अंकों पर बंद हुआ था, लेकिन आज सुबह सेंसेक्स कल के बंद के मुक़ाबले 71.96 अंक मजबूत हो कर 33963.09 अंकों पर खुला है।

निफ्टी भी कल गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। निफ्टी ने अपनी आज की शुरुआत हरे निशान के साथ की है। कल 10198.40 अंकों पर बंद होने वाला निफ्टी आज सुबह 11.15 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 10209.55 अंकों पर खुला है।

वहीं खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 20.66 अंकों की गिरावट पर व निफ्टी 29.70 अंकों की बढ़त पर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार से अनबन के चलते आरबीआई गवर्नर पद से इस्तीफ़ा दे सकते हैं उर्जित पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *