शेयर बाजार

अपडेट – 2:30 पीएम

सुबह भारी गिरावट के बाद सेंसेक्स नें मजबूती पकड़ी है। इस दौरान सेंसेक्स करीबन 40 पॉइंट की मजबूती के साथ 36.345.68 पर था, वहीँ निफ्टी 9.80 पॉइंट नीचे गिरकर 10,957.60 पर था।

इसी दौरान करीबन 867 शेयर में मजबूती दिखी, वहीँ लगभग 1568 शेयर नीचे गिरे।

यस बैंक नें इस दौरान निराशाजनक प्रदर्शन दिखाते हुए, 52 सप्ताह का अपना सबसे न्यूनतम आंकड़ा छुआ। यस बैंक के शेयर 200 रुपए प्रति शेयर से भी नीचे गिर गए हैं।


सेंसेक्स एक बार फिर से गिरावट का शिकार हुआ है। कल यानी 24 सितंबर को मार्केट बंद होते होते सेंसेक्स के साथ ही निफ्टी ने भी गोता लगाया। बाज़ार में इस तरह की अस्थिरता चिंता का विषय हो सकती है।

कल शाम को बाज़ार बंद होते होते निफ्टी 1.151% की गिरावट के साथ ही 168.20 अंक फिसलकर 10,974.90 पर बंद हुआ, वही सेंसेक्स में इसी के साथ बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स कल बाज़ार के बंद होने तक 1.46% गिरावट के साह ही 1800 अंक फिसल गया, इसी तरह इसमें भी करीब 1800 अंकों की गिरावट देखने को मिली।

आज बाज़ार शुरू होने पर निफ्टी 10970 अंक व सेंसेक्स 36,350 अंकों पर खुला।

डॉलर के मुक़ाबले रुपया भी कोई कमाल नहीं नहीं दिखा सका। शाम होते-होते डॉलर के मुक़ाबले रुपया 27 पैसे गिरकर 72.63 पर बंद हुआ। आज भी रुपया कल के मुक़ाबले और गिर कर 72.89 तक आ पहुंचा। गौरतलब है कि ऐसा बहुत ही कम बार हुआ है कि अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में रुपये की हालत इतने दिनों तक कमजोर बनी रहे।

कल पूरे दिन बाज़ार अस्थिर रहा। शाम तक कई कंपनीयों के शेयर नीचे गिरे। एचडीएफ़सी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, व भारतीय एयरटेल समेत कई कंपनीयों के शेयर गिरे। जबकि ओएनजीसी के शेयर स्थिर ही रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *