shivraj singh chauhan

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा हैं, कि वर्तमान लोकसभा चुनाव के दो प्रमुख मुद्दें हैं-राष्ट्रीय सुरक्षा और लोगों का कल्याण।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,” केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही एक स्थायी सरकार का निर्माण हो सकता हैं। राज्य में चार महीने पहले आई कांग्रेस सरकार ने राज्य में अराजकता का वातावरण बना दिया हैं और लोगों को महसूस हो रहा हैं कि भाजपा सरकार को न चुनाके उन्होंने गलती की हैं।राज्य में लोग निश्चित रूप से भाजपा को वोट देकर कांग्रेस को एक सबक सिखाएंगे।”

कन्हैया कुमार का दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव अभियान पर उनके दृष्टिकोरण पर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा:” जिन लोगों के खिलाफ राजद्रोह का आरोप लगे हैं और जो अभियानों के दौरान देश विरोधी बयान देते हैं-दिग्विजय सिंह को वही लोग प्रचार के लिए मिले हैं?

उन्होंने कहा- कांग्रेस झूठ पर झूठ बोलने का रिकॉर्ड बना रही हैं। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष इस तरह के झगड़ों के कारण सोचने समझने की शक्ति खो चुके हैं। वह आरक्षण को खत्म करने, “चौकिदार चोर हैं” जैसे गैरजिम्मेदाराना आरोप लगा रहे हैं। मुझे यह सोच के दया आती हैं और लोगों को इन्हें गंभीरता से लेना चाहिए।

मध्य प्रदेश में चार चरणों में चुनाव होने हैं- जो कि 29 अप्रैल, 6 मई,12 मई और 19 मई को होंगे। वोटों की गिनती 23 मई को होनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *