Tue. May 7th, 2024
शादी के बाद ईशा अम्बानी पहली बार दिखी अपनी सासु माँ के साथ

ईशा अम्बानी और आनंद पिरामल की शादी इस साल की सबसे बड़े शादी थी। इस शादी में देश विदेश से कई ताकतवर हस्तियों को एक छत के नीचे देखा गया। जहाँ इस शादी के पहले की रस्में उदयपुर में पूरी हुई तो सात फेरे, अम्बानी के बंगले एंटीलिया में लिए गए।

ये शादी कई दिनों तक मुख्य आक्रषण में रही और अब शादी के बाद इस नवविवाहित जोड़े की पहली तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इस तस्वीर में केवल ईशा और आनंद पिरामल ही नज़र नहीं आ रहे बल्कि उन दोनों के साथ आनंद की माँ और ईशा की सासु माँ स्वाति पिरामल भी दिख रही हैं। ये तस्वीर, धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह के वक़्त ली गयी है। आप तसवीर यहाँ देख सकते हैं-

https://www.instagram.com/p/BrqRFAkg_w0/?utm_source=ig_web_copy_link

आपकी जानकारी के लिए बता दें, ईशा की सासु माँ स्वाति एक वैज्ञानिक के साथ साथ उद्योगपति भी हैं। वे मुंबई में गोपीकृष्णा पिरामल अस्पताल की संस्थापक हैं। 2012 में, उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक, पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उनके बेटे, आनंद एक हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के स्नातक हैं और उन्होंने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र की पढ़ाई भी की है। वह वर्तमान में पिरामल एंटरप्राइजेज के कार्यकारी निदेशक हैं, जिसकी कीमत 4 बिलियन डॉलर है। आनंद ने दो स्टार्टअप कंपनियों, एक रियल एस्टेट स्टार्टअप – ‘पीरामल रियल्टी’ और एक ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा स्टार्टअप – ‘पिरामल इ स्वस्थ्य’ की स्थापना भी की है।

शादी के बाद ये दोनों, मुंबई के गुलिता में एक 450 करोड़ के बंगले में शिफ्ट होने वाले हैं। आनंद के माता-पिता ने ये पांच मंजिला खूबसूरत बांग्ला, इस जोड़े को उपहार के तौर पर दिया है।

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *