Thu. Jul 17th, 2025
शम्मी कपूर को देख फ़िदा हो जाती थी लड़कियां: जानिए सुपरस्टार की 8वि पुण्यतिथि पर कुछ अज्ञात बातें

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)| ऋषि कपूर ने अपने चाचा शम्मी कपूर की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उनके जैसा स्टार कभी कोई नहीं रहा। शम्मी कपूर के मशहूर गाने ‘चाहे कोई मुझे जंगली कहे’ के एक दृश्य को साझा करते हुए ऋषि कपूर ने ट्वीट किया, “शम्मी कपूर को याद करते हुए। 14 अगस्त, 2011 को वह हमें छोड़कर चले गए। उनके जैसा कोई स्टार नहीं है!”

पृथ्वीराज कपूर के बेटे शम्मी कपूर का जन्म 1931 में हुआ। उन्होंने 1953 में फिल्म ‘जीवन ज्योति’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

शम्मी कपूर को भारत का एल्विस प्रेस्ली कहा जाता था। उन्हें आज भी ‘जंगली’, ‘कश्मीर की कली’, ‘ब्रह्मचारी’, ‘एन इवनिंग इन पेरिस’ और ‘तीसरी मंजिल’ जैसी शानदार फिल्मों के लिए याद किया जाता है।

उन्हें आखिरी बार साल 2011 में आई फिल्म ‘रॉकस्टार’ में देखा गया, यह फिल्म उनकी निधन के तीन महीने बाद रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर थे।

14 अगस्त, 2011 को 79 साल की आयु में गुर्दे की बीमारी के चलते शम्मी कपूर इस दुनिया से चल बसे।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *