Tue. May 7th, 2024

संजय कपूर और महीप कपूर की खूबसूरत बेटी शनाया कपूर पिछले काफी समय से सुर्खियाँ बटोर रही हैं। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बाकि स्टार-किड्स की तरह डेब्यू करने वाली हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि शनाया की चचेरी बहन जान्हवी कपूर पिछले साल अपनी पहली फिल्म ‘धड़क’ के साथ फिल्मी दुनिया में प्रवेश कर चुकी हैं। इसलिए, यह आश्चर्य की बात नहीं है अगर शनाया भी जल्द ही अपनी शुरुआत करे तो।

हाल ही में, शनाया कपूर ने अपना जन्मदिन अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के साथ मनाया, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं। उनके माता-पिता संजय कपूर और महीप कपूर भी समारोह के दौरान उनके साथ मौजूद थे। हालाँकि, जिन दो लोगों ने हमारा ध्यान सबसे ज्यादा आकर्षित किया, वे हैं अर्जुन कपूर और अनन्या पांडे। उन दोनों को जन्मदिन के जश्न में काफी मजे करते हुए देखा गया। देखे वीडियो-

https://www.instagram.com/p/B4VbgmxnB84/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B4VXGrMlz35/?utm_source=ig_web_copy_link

शनाया के बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश के बारे में बात करे तो, उनके पिता संजय कपूर ने एक साक्षात्कार में कहा था कि वह अपनी पहली फिल्म के लिए पहले से ही तैयार हैं। लस्ट स्टोरीज अभिनेता ने आगे कहा कि एक्टिंग करियर बनाने से पहले शनाया अपनी एक्टिंग वर्कशॉप और डांस क्लासेज करती रही हैं। शनाया अपने गुड लुक्स से पहले ही पापाराज़ी की पसंदीदा बन गयी हैं और अक्सर अपनी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे और शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान के साथ पार्टी करती देखी जाती हैं।

अभिनय से शुरुआत करने से पहले, शनाया सहायक निर्देशक के तौर पर अपना डेब्यू कर चुकी हैं। उन्होंने जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म ‘कारगिल गर्ल’ में बतौर सहायक निर्देशक काम किया है। ये फिल्म गुंजन सक्सेना की बायोपिक है जिसमे पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *