Sun. May 19th, 2024
    जुआन गाइडो

    वेनेज़ुएला में विपक्षी नेता जुआन गाइडो ने शुक्रवार को राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से सत्ता छोड़ने की मांग की है। देश मे संकट के माहौल को हटाने के लिए नॉर्वे में दोनो पक्षो के बीच बातचीत जारी है।

    गाइडों को अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर मान्यता दे रखी है और लेफ्टिस्ट नेता को सत्ता से उखाड़ने के लिए प्रयास कर रहे है। मादुरो के साल 2013 में सत्ता पर आसीन होने के बाद से ही देश ने आर्थिक मंदी का दौर शुरू हो गया था।

    एक छोटे शहर सबनेट में भाषण के दौरान गाइडो ने सरकार के खिलाफ विशाल प्रदर्शन का आवाहन किया था। उन्होंने कहा कि “निसंदेह वास्तविक समाधान एक का गद्दी छोड़ना है और शेष सभी को शांति से जीवन यापन करने देना है।

    शहर ने दर्जनों दीवारों पर साल 2013 में कैंसर से मारने वाले वामपंथी नेता की तस्वीरे बनी हुई है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तरफ से पूर्व राष्ट्रपति की भेंट दी गयी एक कांस्य और ग्रेनाइट को प्रतिमा स्थापित है, जिसके छह खंड है।

    मादुरो ने साल 2014 से ही सिर्फ अपने संरक्षकों के जूते भरने का काम कोय था और तेल की कीमतों में गिरावट से ही उन्होंने अपने पक्ष को खो दिया था। सबनेट कि 61 वर्षीय निवासी ने बताया कि जिन लोगो ने जिन लोगो ने चावेज़ का समर्थन किया था वह भी अब उनके उत्तराधिकारियों के खिलाफ हो गए हैं।

    उन्होंने कहा कि हमे उम्मीद है कि जुआन गाइडो हिमे इस संकट से बाहर निकाल लेंगे। नॉर्वे में वार्ता देश मे राजनीतिक संकट को कम करने के लिए की गई थी। पहली वार्ता बगैर किसी मतभेद के खत्म होने के बावजूद दूसरी तारीख तय नही की गई थी।

    वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था में बीते पांच वर्षों में 47.7 प्रतिशत गिरावट आयी है जबकि बीते वर्ष महंगाई 130060 प्रतिशत तक पंहुच गयी थी। इसके आलावा 2013 में मंदी की शुरुआत से देश के सकल घरेलू उत्पाद में 62 प्रतिशत की गिरावट आयी है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *