Tue. Aug 5th, 2025
    ved prakash agrawal bjd

    ओडिशा के पटकुरा निर्वाचन क्षेत्र से बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक वेद प्रकाश अग्रवाल का यहां शनिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 साल के थे।

    सूत्रों ने कहा कि पूर्व में बीजू पटनायक सरकार में वित्त मंत्री रह चुके अग्रवाल का अस्पताल में इलाज चल रहा था।

    अग्रवाल अपने राजनीतिक करियर में ओडिशा विधानसभा के लिए छह बार चुने गए। वह केंद्रपाड़ा से चार बार और पटकुरा से दो बार विधायक बने।

    मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और कई अन्य राजनेताओं ने बीजद के वरिष्ठ नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

    अग्रवाल को एक सक्षम सांसद और प्रशासक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी मृत्यु उनके और पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

    उन्होंने कहा कि आम जनता के कल्याण के लिए उनकी संगठनात्मक क्षमता और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

    अग्रवाल के निधन के बाद 29 अप्रैल को चौथे चरण में होने वाले पटकुरा विधानसभा चुनाव के रद्द होने की संभावना है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *