Wed. May 1st, 2024
विशाल आदित्य सिंह: मैं मधुरिमा तुली का अनादर नहीं करता, न ही पुराने रिश्ते जगाने आया हूँ

विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली भले ही साथ में कितने भी अच्छे क्यों न लगते हो और दर्शको को उनकी केमिस्ट्री कितनी भी क्यों न भाती हो लेकिन दोनों एक-दूसरे को फूटी आँख भी नहीं सुहाते। दोनों की लड़ाई के किस्से अब मशहूर हो गए हैं जब उन्होंने सलमान खान के शो ‘नच बलिए 9‘ में हिस्सा लिया था। जबकि उनके अलावा, शो में दो और पूर्व जोड़ियां हैं, लेकिन इन दोनों में कुछ ज्यादा ही मतभेद देखने के लिए मिलते हैं।

पिछले एपिसोड में दोनों ने क्या सिज़लिंग परफॉरमेंस दिया था जिसके कारण जजों ने उन्हें हाई-फाई भी दिया लेकिन उससे ठीक पहले ही उनकी बहस हुई थी जब विशाल ने मधुरिमा को थप्पड़ मारने की धमकी दी और अभिनेत्री ने कहा कि अगर वो एक मारेंगे तो वह दो थप्पड़ जड़ देंगी। साथ ही जब जज रवीना टंडन ने विशाल को अपनी बलिये से गले मिलने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया।

और अब विशाल ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह चिड़चिड़े या जिद्दी नहीं है और साथ ही उनके साथ काम करना भी मुश्किल नहीं है लेकिन वह दिखावा करने की वजाय अपने दिल की बात बोलने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने गले लगने से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि शो में हिस्सा लेना उनका काम था और उनके पास गले लगने का कोई भी कारण नहीं था। उन्होंने बताया कि वह यहाँ डांस करने और पेशेवर सम्मान बनाए रखने के लिए आये हैं, नाकि कोई पुराने या व्यक्तिगत रिश्ते को फिर से जगाने।

https://www.instagram.com/p/B0Lgsx1FRbK/?utm_source=ig_web_copy_link

उन्होंने कहा कि वह किसी पर हुक्म नहीं चलाते हैं। जब बात अपने बलिये का अनादर करने की आई तो उन्होंने सवाल किया-“ये क्या परिभाषा है अनादर की, गले नहीं लगा तो अनादर किया।” उन्होंने कहा कि वह महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं और वह आज जो कुछ भी हैं, अपने आसपास की महिलाओं की वजह से ही। चाहे उनकी माँ हो, बहन हो या दोस्त, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कभी भी किसी महिला का अनादर या उनका दुरुप्रयोग नहीं करेंगे।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *