विवान भटेना की बेटी हुई तीन हफ्ते की, अभिनेता ने साझा की एक क्यूट तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम विवान भटेना और उनकी पत्नी निखिला को 9 जून को एक बच्ची का आशीर्वाद मिला। शादी के 12 साल बाद दंपति ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। अब, जब उनकी नन्ही परी तीन सप्ताह की हो गयी है, तो गर्वित पिता ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारा सा कैप्शन के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेबी फेस की तस्वीर पोस्ट की और लिखा-“प्रोफेसर, डंपलेड ड्वार्फ, चीनी बेबी, चीकी चीकी, कुंग फु पांडा तीन हफ्ते की हो गयी है। मेरी स्माइल इमोजी।” देखिये यहाँ-

https://www.instagram.com/p/BzUeFj-ATY6/?utm_source=ig_web_copy_link

विवान और उनकी पत्नी निखिला ने अपनी बेटी का नाम निवाया रखा है और बच्ची पहले ही कई लोगों की पसंदीदा बन चुकी है। विवान के करीबी दोस्त करण सिंह ग्रोवर हाल ही में अपनी पत्नी बिपाशा बसु के साथ निवाया से मिलने आए थे और इस मुलाकात की उन्होंने सोशल मीडिया पर काफी क्यूट तसवीरें भी साझा की थी जिसमे उन्होंने निवाया बेबी को पकड़ रखा है।

निखिला ने गर्भावस्था की खबर को गुप्त रखा। निखिला के जन्म देने के बाद ही अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खबर की घोषणा की।

https://www.instagram.com/p/BzH3GOdAvVj/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/Bym9O8UAGSg/?utm_source=ig_web_copy_link

उन्होंने लिखा था-“तूफान के दौरान पैदा हुई घर की राजकुमारी निवाया भटेना, अनटैंड, ड्रेगन की पूपर, खिलौने की ब्रेकर और झापा की खलीसी और पिल्लों की भावी रानी और व्हाइट वॉकर मफिन की बहन, पापा/मम्मा को रातों को जगाये रखने वाली का जन्म 9 जून को हुआ था। कृपया हमें अपना आशीर्वाद भेजें।”

https://www.instagram.com/p/Byj13ntA00Z/?utm_source=ig_web_copy_link

अभिनेता ‘मायका’, ‘कुमकुम’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे शो के लिए लोकप्रिय है। वह कई सुपर हिट बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा भी रहे हैं। उन्हें हिट गीत ‘मैंने पायल है छनकाई’ में क्यूट लड़के के रूप में भी जाना जाता है। इन दिनों वह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में काम कर रहे हैं।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *