Wed. May 8th, 2024
    वियतनाम के मंदिर में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

    वियतनाम के दौरे पर गए भारतीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने वहां स्थित हिन्दू मंदिर माय सन का दौरा किया था। यह मंदिर भारतियों से प्रभावित है और इसे हिन्दू देवताओं भगवान कृष्ण, विष्णु और शिव का घर माना जाता है। राष्ट्रपति कोविंद तीन दिवसीय यात्रा पर वियतनाम गए हैं। अपनी यात्रा को यादगार बनाने के इस इलाके में राष्ट्रपति कोविंद वृक्षारोपण भी करेंगे।

    वियतनाम में इस हिन्दू मंदिर का निर्माण चौथी से चौदहवीं शताब्दी के मध्य हुआ था। इसका निर्माण चंपा के महाराजों ने किया था। यह मंदिर सेंट्रल वियतनाम के कुंग नाम प्रांत के दुय फु गाँव के निकट स्थित है। यह मंदिर दो किलोमीटर बड़ी एक घाटी पर स्थित है जो दो पर्वतमालाओं से घिरी है।

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति वियतनाम में माय सन मंदिर का दौरा किया था। यह चंपा राजघराने की राजनीतिक और सांस्कृतिक राजधानी है। उन्होंने कहा कि यह हिन्दू देवताओं का घर हैं और राष्ट्रपति इस देरे को यादगार बनाने के लिए वहां एक पौधे को भी लगायेंगे।

    विदेश मत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चंपा किंगडम की शिल्प कृतियाँ हिन्दू धर्म से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने डा नांग सिटी में स्थित चाम म्यूजियम की कला कृत्यों की सराहना की थी।

    राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने साथ ही माय सन मंदिर में सांस्कृतिक जश्न का भी आनंद लिया था। राष्ट्रपति कोविंद दो देशों की यात्रा के लिए गए हैं. इस यात्रा के बाद राष्ट्रपति ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जायेंगे।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *