Tue. May 7th, 2024
Vidya Balan

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)| अभिनेत्री विद्या बालन ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह पर्दे पर मैथमेटिक्स जीनियस शकुंतला देवी के किरदार में नजर आएंगी। शकुंतला तेजी से गणित का हिसाब करने की कला में माहिर थीं। इसी वजह से उन्हें ‘मानव कंप्यूटर’ उपनाम भी दिया गया था।

फिल्म का निर्देशन ‘लंदन, पेरिस, न्यूयार्क’ और ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ का निर्देशन कर चुकीं अनु मेनन करेंगी। इसे विक्रम मल्होत्रा और अबेंडेंशिया एंटरटेनमेंट संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे।

विद्या ने कहा, “बड़े पर्दे पर मानव कंप्यूटर शकुंतला देवी की भूमिका निभाने को लेकर काफी खुश हूं। वह वास्तव में एक ऐसी महिला थीं जिन्होंने न सिर्फ अपने व्यक्तित्व को अपनाया, बल्कि एक सशक्त नारीवाद की आवाज होने के साथ ही सफलता के शिखर तक पहुंचने के लिए कई लोगों को चुनौतियां दी।”

शकुंतला की बौद्धिकता दुनिया के सामने तब आई थी जब उन्होंने पांच साल की आयु में 18 वर्ष के छात्र के गणित का समाधान कर लिया था। उनकी खूबियों की वजह से 1982 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज किया गया था।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *