Fri. May 3rd, 2024
महात्मा गाँधी

भारतीय नायक महात्मा गाँधी की 150 वीं वर्षगाठ पर विश्व में 120 प्रसिद्ध विदेशी जगहों पर एलईडी विडियो प्रोजेक्शन के माध्यम से बापू की ज़िन्दगी के सफ़र और उनकी विचारधाराओं को प्रदर्शित किया गया।

इस कार्यक्रम का प्रदर्शन दुबई की बुर्ज खलीफा मीनार और लन्दन की पिक्काद्दिली सर्कस में भी किया गया।

विदेश मंत्रालय के जारी बयान में कहा गया कि एलईडी विडियो प्रोजेक्शन करने का मकसद आधुनिक काल में बापू की विचारधारा की प्रासंगिकता को बताना था और आज की पीढ़ी को इससे प्रेरित करना था। विदेशों में महात्मा गाँधी के अदभुत विचारों की प्रसांगिकता को बताना था। उनके संदेशो को विडियो के जरिये कई देशों और मशहूर जगहों पर प्रदर्शित किया गया।

मंत्रालय ने ब्यान जारी बताया कि 120 से अधिक जगहों पर यह फिल्म प्रदर्शित की जायेगी। साथ ही 50 प्रतिष्ठित स्थलों पर विडियो के माध्यम से इसका प्रसार किया जायेगा।

इन ऐतिहासिक इमारतों में दुबई का बुर्ज खलीफा, लन्दन का पिक्कादिली सर्कस, रोम के पलाज्जो सेनेटेरियो, विएना के वेल्ट म्यूजियम, इंडोनेशिया का परम्बनन मदिर और पेरू में स्थित मुसो दी आर्ट शामिल हैं।

प्रदर्शित फिल्म में चित्र महात्मा गांधी की ज़िन्दगी के अहम हिस्सों में से लिए गये हैं। इस प्रदर्शित चित्रण में बापू के प्रेरित करने वाले विचार, अन्य लोगों के बापू के बारे में सोच और उनकी सादगी जिसने महात्मा और उनकी शिक्षा प्रणाली को एक नया आयाम दिया।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *