Sun. Aug 3rd, 2025
निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)| आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 में शुक्रवार को कहा गया कि देश की अर्थव्यस्था में सुधार हो सकता है और जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2021 में 6 से 6.5 फीसदी हो सकती है। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने यह सर्वेक्षण संसद में पेश किया।

चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर पांच फीसदी रहने का अनुमान है।

सर्वेक्षण में सुझाव दिया गया है कि वृद्धि दर में तेजी लाने के लिए राजकोषीय समेकन को जीडीपी के मौजूद 3.3 प्रतिशत से सरल बनाने की जरूरत है।

वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था सुस्ती से गुजर रही है, और इसके लिए वेतन वृद्धि न होना, कृषि क्षेत्र में संकट, ऊंची महंगाई दर और औद्योगिक उत्पादन में गिरावट जिम्मेदार हैं।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *