Sun. Sep 8th, 2024

    यशवंत सिन्हा ने भारत के आर्थिक हालातो को देखकर केंद्र सरकार को इसका जिम्मेदार बताते हुए जो सवाल किये थे, इस पर जवाब देने के लिए अरुण जेटली ने प्रेस का आयोजन किया था। इसमें जेटली ने यशवंत सिन्हा को जवाब देते हुए उन्ही पर सवाल खड़े कर दिए थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए यशवंत सिन्हा ने जेटली को जवाब दिया है।

     

    अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा था कि कुछ लोग 80 साल की उम्र में नौकरी का आवेदन करना चाहते है। इस पर यशवंत सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर मैं नौकरी के लिए आवेदन करता तो, अरुण जेटली पहले नंबर पर ना होते।

    अरुण जेटली पर आगे हमला करते हुए कहा कि वे कहते है अगर मैं किसी काम का मंत्री नहीं था, तो फिर उन्होंने मुझे विदेश मंत्री क्यों बनाया। आगे सिन्हा ने कहा कि जेटली मेरी पृष्ठभूमि भूल गए है। मैंने राजनीती की दर-दर ठोकरे खायी है। 12 साल की आईएएस की नौकरी बाकी थी फिर भी राजनीती मे आ गया। आडवाणी जी ने कहा था कि कभी पर्सनल अटैक नही करने चाहिए।

    सिन्हा ने कहा कि मेने राजनीती के कुछ समय बाद ही अपनी लोकसभा सीट चुन ले थी। मुझे अपनी लोकसभा सीट चुनने मे 25 साल नहीं लगे। सिन्हा ने कहा की जिन्होंने लोकसभा की शक्ल नहीं देखी, वो मेरे ऊपर आरोप लगा रहे है।

     

    आगे हमला करते हुए सिन्हा ने कहा कि पाकिस्तान मे पीएम का नाम पनामा केस के साथ जुड़ने मे उन्होंने पीएम को बर्खास्त कर दिया। परन्तु यहां क्या हुआ है अरुण जेटली ने यह नहीं बताया है कि कितना काला धन वापिस आया है।