Mon. Jun 24th, 2024

    मुंबई, 28 अप्रैल 2019: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दावा किया हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की छवि 2014 के मुकाबले और खराब हो गई हैंं और जब उनके अपरिपक्व व्यवहार के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल होते देखते हैं तो उनको उन पर दया आती हैं।

    एक साक्षात्कार में रूपाणी ने कहा, 2014 के मोदी लहर के बाद देश इस बार मोदी सुनामी देखेगा।

    उन्होंने कहा,” मुझे राहुल गांधी के अपरिपक्व आचरण के कारण सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल होता देख दया आती हैं। संसद में आंख मारने, मोदी जी से गले लगने जैसी हरकतों के कारण, उनकी छवि गैर गंभीर राजनेता की बन गई हैं… यह सब कुछ उनके अपरिपक्वता को दर्शाता हैं। उनकी छवि जो 2014 में थी अब उससे भी बदतर हो गई हैं”।

    रूपाणी उत्तर पूर्वी मुंबई से भाजपा उम्मीदवार मनोज कोटक के समर्थन के लिए तथा उनके पक्ष में गुजराती समुदाय के समर्थन जुटाने के लिए यहां आए थे।

    उन्होंने कहा, ” 2014 में, मोदी लहर थी, इस बार देश सुनामी देखेगा क्योकि पिछली बार चुनावों में यह भावना थी कि मोदी को प्रधानमंत्री बनना चाहिए, अब उनके पीएम बनने के बाद लोगों को लगने लगा हैं कि वह सही चुनाव था।

    पीएम मोदी ने सुनिश्चित किया कि पिछली सरकारों के विपरीत सभी क्षेत्र में वृद्धि देखी जा सकती हैं।

    उन्होंने कहा, “पुलवामा के बाद एक मजबूत एवं स्थायी सरकार की अगुवाई कर रहे एक निर्णायक प्रधानमंत्री के रूप मेंं देखा जा सकता हैं। लोग केवल मोदी के नाम पर वोट देंगे।

    जब रूपाणी से पूछा गया कि प्रियंका गांधी के राजनीति में उतरने से खास कर उत्तर प्रदेश, जहां से अधिक सांसद चुनकर संसद में जाते हैं, में भाजपा को नुकसान होगा, रूपाणी ने कहा कांग्रेस सोच सकती हैं कि प्रियंका पार्टी का ट्रंप कार्ड हैं लेकिन यह उत्तर प्रदेश तक ही सीमित हैं और उसके बाहर नही देखा जा सकता”।

    मुख्यमंत्री ने दावा किया कि” कांग्रेस ने अपना अस्तित्व बचाने के लिए उनसे प्रचार करने को कहा। अखिलेश और मायावती ने कांग्रेस को स्वीकार नही किया। पार्टी उत्तर प्रदेश की तस्वीर में कही भी नही हैं। वह मुश्किल एक-दो सीटों पर जीत हासिल कर पाएंगे।

    अन्य प्रशन में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिन्दू आतंक और संविधान के अनुच्छेद 370 जो जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करता हैं,को खत्म करने से इनकार करके बहुसंख्यक आबादी के बीच “बहुमत विरोधी” और “हिन्दू विरोधी” की भावना पैदा कर रही हैं।

    उन्होंने कहा,”इन सब के कारण, लोगों के दिमाग में कांग्रेस के प्रति पूर्ण नकारात्मकता बन गई हैं। बहुसंख्यक हिन्दू आबादी कांग्रेस से परेशान हैं और उसको वोट नही देगी।”

    यह पूछे जाने पर की मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर की लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारी भाजपा की गलती हैं, उन्होंने कहा,” कांग्रेस ने हिंदू आतंक जैसे शब्दों के साथ हिंदूओं की छवि खराब करने की कोशिश कर रही हैं। साध्वीजी को एक जवाब के रूप में चुना गया हैं।’

    प्रज्ञा ठाकुर के महाराष्ट्र एटीएस हेमंत करकरे पर टिप्पणी करने पर रूपाणी ने कहा कि उन्हें यह नही करना चाहिए था।

    प्रज्ञा ठाकुर, जो मध्य प्रदेश के भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं, ने हाल ही में दावा किया था कि 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान हेमंत करकरे की मृत्यु हो गई थी क्योंकि उन्होंने उसे प्रताड़ित करने के लिए शाप दिया था।

    एक अन्य प्रशन के अनुसार रूपाणी ने कहा, सर्जिकल स्ट्राइक और पाकिस्तान पर आतंकी शिविरों पर हाल ही में किए गए हवाई हमले सशस्त्र बलों की जीत थी जो पड़ोसी देश के किए गए कुकृत्य का जवाब था।

    उन्होंने कह, ” मोदीजी ने सेना को सही समय पर स्वतंत्र किया, जब कि कांग्रेस सशस्त्र बल को वापस बुलाने की बात कर रही थी। जबकि मौजूदा सरकार शून्य सहिष्णुता में विश्वास करती हैं, कांग्रेस तृष्टिकरण में विश्वास करती हैं। लोग इस अंतर को देख रहे हैं और मोदी की सराहना कर रहे हैं।

    यह पूछने पर कि भाजपा 2019 लोकसभा चुनाव में कैसा प्रर्दशन करेगी पर रूपाणी ने कहा पर्यावरण 2014 की तुलना में बेहतर हैं और पार्टी चुनाव बहुमत के साथ जीतेगी।

    उन्होंने कहा, “एक सटीक आकड़ों की भविष्यवाणी करना मुश्किल हैं, लेकिन भाजपा और एनडीए पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

    भाजपा द्वारा लालकृष्ण आजवाणी और मुरली मनोहर जोशी को टिकट न दिए जाने पर विपक्ष आलोचना पर रूपाणी ने कहा, उनकी पार्टी 75 वर्षों के बाद सम्मानजनक सेवानिवृत्ति में विश्वास करती हैं।

    उन्होंने कहा,” आडवाणीजी अब 92 वर्ष के होगए हैं और अपने ब्लॉग में भी केवल उन्होंने केवल देश के लिए आशंकाएं व्यक्त की हैं। वह एक बड़े दिल वाले व्यक्ति हैं और आज जिन्होंने पार्टी को मजबूत बनाया हैं। वह टिकट न मिलने पर दुखी नही हो सकते।

    आडवाणी ने इस महीने के पहले अपने ब्वलॉग में कहा था कि भारतीय लोकतांत्रिक के सार का विविधता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए सम्मान सम्मान किया जाना चाहिए।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *