Sat. May 4th, 2024
varun dhawan

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)| अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा और अभिनेता वरुण धवन ने मुंबई के डांस ग्रुप वी. अनबीटेबल की जमकर सराहना की है। रिअलिटी शो ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते इन्हें कार्यक्रम के जजों ने खड़े होकर सम्मानित किया था।

वाघा बॉर्डर पर इस ग्रुप के साथ परफॉर्म कर चुके वरुण ने एक डांस रूटीन साझा किया, जिसका प्रदर्शन शो में वी. अनबीटेबल किया था। इस शो में जज के तौर पर गेब्रियल यूनियन, हावर्ड मैंडेल, जूलियन होफ और सिमोन कॉवेल थे।

वरुण ने ट्वीट किया, “‘स्ट्रीट डांसर 3’ के लिए वाघा बॉर्डर पर इस टीम के साथ डांस करने का अवसर मिला। वे असाधारण हैं।”

सोनम ने भी एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “यह आश्चर्य से परे है। वे काफी लंबा सफर तय कर चुके हैं और प्रतिभा से लबरेज हैं।”

इस ग्रुप में कुल 28 सदस्य हैं जिनकी उम्र 12-27 साल के बीच में हैं। इन्होंने ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ के ऑडिशन राउंड में ‘बाजीराव मस्तानी’ के ‘मल्हारी’ गाने में परफॉर्म कर सबको चौंका दिया था।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *