Sat. May 18th, 2024
    aap-congress

    ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यलय से स्नातक 37 वर्षीय आतिशी इस बार से आम चुनाव में अपनी चुनावी पारी की शुरूआत करने जा रही हैं। लेकिन मैदान नया नही हैं। दिल्ली सरकार में स्कूली शिक्षा सुधार का उनको श्रेय जाता हैं, वह करीब एक साल से पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में काम कर रही हैं। तीन बार विधायक रह चुके कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली और भारतीय जनता पार्टी के क्रिकेटर उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ चुनावी मैदान में आमना-सामना होगा। आतिशी ने कहा कि उन्हे अपनी जीत पर पूरा भरोसा हैं।”यह आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सीधी मुकाबला हैं। तीसरा स्थान कांग्रेस के लिए आरक्षित हैं।

    हाल ही में गौतम गंभीर पर लगाए गए आरोपों पर आतिशी ने कहा, मैं पहली व्यक्ति थी जिन्होंन उनकी राजनीति में प्रवेश करने पर स्वागत किया था। वह लोग जिन लोगों को सार्वजनिक हितों की परवाह हैं उनको राजनीति में आना चाहिए। लेकिन, जब से उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया हैं तब से मैं सोच रही हूं, वह एक नौसिखिए हैं। उनकी उम्मीदवारी चुनाव आयोग के द्वारा अयोग्य घोषित किया जाना निश्चित हैं। अगर यह जांच समय सामने आया तो वह स्वयं अयोग्य हो जाएंगे। और वह खुद भी जानते हैं। इसलिए वह मीडिया के सामने नही आए। मैं उनको एक खुली बहस की चुनौती देती हूं मुझे उम्मीद हैं कि वह सहमत होंगे।

    उनसे दिल्ली के पूर्ण राज्य के दर्जें पर पूछा गया कि आप ने दिल्ली के पूर्ण राज्य को चुनावी मुद्दा बनाया हैं। अगर आप सातों सीटें जीत भी जाती हैं तो  पूर्ण राज्य के दर्जें  को कैसे सुनिश्चित करेंगे। इस पर उन्होंने कहा-” यहां कई मुद्दे हैं- जैसे रोजगार की कमी, कॉलेज में प्रवेश, आवास, महिला सुरक्षा, जोकि लोग रोजमर्रा की जिंदगी में सामना करते हैं। यह विचार लोगों को बताने का हैं कि वह जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं वह दिल्ली के पूर्ण राज्य न होने के कारण हैं। हर किसी को पता हैं कि मोदी सरकार नही आने वाली हैं। यहां केंद्र में एक गठबंधन की सरकार होगी। दिल्ली की सात सीटों पर आप की जीत होगी जो गैर भाजपा सरकार में एक अहम रोल अदा करेगा। हम गैर भाजपा सरकार का समर्थन करेंगे, जो दिल्ली के पूर्ण राज्य को दर्जा दिलाने का वादा करते हैं।

    कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने आप पर ट्रांस यमुना क्षेत्र के विकास कार्य रोकने का आरोप लगाया हैं। इस पर आतिशी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा- जो कार्य किया गया हैं उसकी तुलना की जानी चाहिए। हमारे पास दिल्ली शिक्षा मंत्री का पिछले चार सालों में किए गए काम रिपोर्ट कार्ड हैं। जब हम 2015 में सत्ता में आए थे, तब सरकारी स्कूल बहुत खराब स्थिति थे। लगभग 75-80 प्रतिशत पूर्वी दिल्ली में झुग्गी, अनधिकृत और पुनर्वास कलोनिया थी। उनकी सरकार ने इन लोगों के लिए क्या किया? पूर्वी दिल्ली के लोग बुनियादी ढांचे से वंंचित हैं।

    उनसे पूछा गया कि उनके हिसाब से मुख्य प्रतिद्वंद्वी कौन हैं?

    दिल्ली में तीसरा स्थान कांग्रेस के लिए आरक्षित हैं। यह आप और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला हैं। लेकिन गौतम गंभीर ने इस मुकाबले को अपने अयोग्य होने से और भी आसान बना दिया हैं।

    उनसे पूछा गया कि आप और कांग्रेस का वोटों का आधार एक ही हैं। आप कैसे झुग्गी, अनधिकृत और पुनर्वास कलोनिया से अपना वोट बैंक बानए रखेंगी?

    आतिशी ने कहा लोगों ने कांग्रेस सरकार का काम देखा हैं। 15 सालों के कांग्रेस शासन के दौरान उनके जीवन पर कोई प्रभाव नही पड़ा था। जो क्षेत्र भाजपा सांसदों के पास हैं। उन पर भी कोई प्रभाव देखने को नही मिला। लोगों को अरविंद केजरीवाल पर भरोसा हैं कि वह उनकी जिंदगी बदल देंगे।

     

     

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *