Fri. May 24th, 2024
    Election-Commission-of-India

    नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)| चुनाव आयोग ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए होने वाली मतगणना में ताजा रुझानों और परिणामों के लिए मोबाइल एप वोटर हेल्पलाइन पेश किया है।

    चुनाव आयोग ने डिजिटल मोर्चे पर अपनी पहुंच का विस्तार किया है। इससे पहले उसने चुनाव के दौरान मतदान की जानकारी के लिए वोटर टर्नआउट एप पेश किया था।

    वोटर हेल्पलाइन एप एंड्रायड और आईफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। इसे अब तक 50 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है। वोटर टर्नआउट एप को एक लाख लोगों ने डाउनलोड्स किया था। वोटर हेल्पलाइन एप पर सभी उम्मीदवारों के विवरण लिए जा सकते हैं।

    एप से 2009 और 2014 लोकसभा चुनाव के विवरण भी लिए जा सकते हैं। इस एप को जनवरी 2019 में लांच किया गया था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *