Wed. Feb 26th, 2025

    महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने के पहल के तहत पंजाब में लुधियाना पुलिस ने रात को या देर शाम कैब नहीं मिलने पर महिलाओं के लिए मुफ्त सवारी की पेशकश की है। पुलिस आयुक्त राकेश अग्रवाल ने मीडिया से कहा कि पुलिस वाहन उन्हें मुफ्त में घर छोड़ेगा।

    इसके लिए महिला को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1091 व 7837018555 पर कॉल करना होगा और वाहन के लिए आग्रह करना होगा।

    यह सुविधा बारहों महीने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक उपलब्ध होगी।

    अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने संकट में फंसी महिलाओं तक पहुंचने के लिए एक शक्ति ऐप भी लॉन्च किया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *