Wed. Jun 26th, 2024
    लीबिया में हवाई हमला

    खलीफा हफ्तार की लिबयन नेशनल आर्मी ने त्रिपोली में एक अस्पताल को निशाना बनाकर हवाई हमला किया था, इस हमले में पांच चिकित्सको की मौत हो गयी थी। संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार के अधिकारी ने यह बयान दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता लमिने अल हाशेमी ने अल जजीरा के हवाले से कहा कि यह अस्पताल दक्षिणी त्रिपोली में एअरपोर्ट की सड़क पर स्थित है, जिसे हवाई हमले में निशाना बनाया गया था।

    अस्पताल पर हवाई हमला

    उन्होंने कहा कि “पांच चिकित्सकों की मौत हो गयी है और सात अन्य घायल है, शनिवार को हुए हमले में बचावकर्मी जख्मी हुए थे और यह हमला हफ्तार के जंगी विमान ने किया था।” एलएनए के समक्ष फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, रूस का समर्थन है और उन्होंने अप्रैल में त्रिपोली पर नियंत्रण के लिए हमले के आदेश दिए थे।

    संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार ने शुरुआत में संयमता बरती थी लेकिन अब दोनों पक्ष युद्ध में बंध गए हैं, हालिया दिनों में दोनों पक्षों से हवाई हमलो को अंजाम दिया गया है। हफ्तार की सेना की तरफ से हमले की जिम्मेदारी की कोई पुष्टि या ख़ारिज करने का बयान सामने नहीं आया है।

    त्रिपोली के दक्षिण में स्थित अस्पताल को तीसरी बार निशाना बनाया गया था। 16 जुलाई को तीन डॉक्टर और एक पारामेडिक राजधानी के नजदीक स्वानी अस्पताल में हवाई हमले में जख्मी हो गए थे। यह हमलावरों का दूसरा निशाना बनाया गया अस्पताल था।

    विश्व स्वास्थ्य संघठन और दक्षिण समूहों ने दोनों पक्षों से निरंतर हमले में मेडिकल कर्मियों, क्लिनिक और अस्पताल को संघर्ष केंद्र न बनाने का आग्रह किया है। यह संघर्ष अप्रैल में शुरू हुआ था और अब तक इसमें 1100 से अधिक लोगो की मौत हो चुकी है और 5750 से अधिक लोग जख्मी हुए थे। 10000 से अधिक लोग अपने घरो को छोड़कर भागने [आर मजबूर हुए हैं।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *