Fri. May 3rd, 2024
    भारतीय रेलवे

    भारतीय रेलवे ने पिछले महीने यात्रियों के लिए एक सेवा की घोषणा की थी, जिसके जरिये यदि आपकी रेल एक घंटे से ज्यादा की देर से आ रही है, तो आपको मैसेज के द्वारा सुचना दी जायेगी। इस सेवा के जरिये, रेलवे का दावा है कि, उन्होंने पिछले सिर्फ एक महीनें में लगभग 33 लाख सन्देश यात्रियों को भेजे हैं।

    रेलवे ने यह मैसेज सेवा 3 नवम्बर हो शुरू की थी। शुरुआत में रेलवे नें यह सेवा 102 उच्च-स्तर की रेलों के लिए आरम्भ की थी। रेलवे की ताजा सुचना के अनुसार 46 राजधानी रेल, 52 शताब्दी रेल और दो तेजस और गतिमान रेलों के यात्रियों को पिछले एक महीने में लगभग 33,08,632 बार मैसेज भेजा गया है।

    रेलवे का मानना है कि इस सेवा को शुरू करने से रेल प्लेटफार्म पर भीड़ को कम करने में सहायता मिली है। पहले रेल विलम्ब की वजह से घंटों यात्री प्लेटफार्म पर बैठे रहते थे। अब मैसेज मिलने से यात्री समयानुसार अपना कार्यक्रम निर्धारित कर लेते हैं।

    रेलवे का मानना है कि जिस हिसाब से यह सेवा सफल हुई है, आने वाले साल में 148 अन्य रेलों के लिए इसे शुरू किया जा सकता है। इसमें मुख्य रूप से दुरंतो एक्सप्रेस और अन्य सुपर-फ़ास्ट रेलों को शामिल किया जाएगा।

    आपको बता दें कि यदि आपको इस सेवा का लाभ उठाना है, तो टिकट बुक करते समय आप अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराएं। यदि आप अपना मोबाइल नंबर नहीं बताते हैं, तो आपतक सन्देश नहीं पहुँच पायेगा।

    रेलवे द्वारा शुरू की गयी यह सेवा ग्राहकों के लिए बिलकुल मुफ्त है। इसके अलावा साधारण रेलों के लिए भी एक सेवा है, जिसके जरिये यात्रियों की रेल विलंब होने या रद्द होने की स्थिति में उनतक मैसेज के द्वारा सुचना पहुंचाई जाती है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।