Fri. May 3rd, 2024
पुतिन- ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्हें यकीन है कि रुसी राष्ट्रपति व्लामिदिर पुतिन विषप्रयोग और हत्याओं में शामिल है। रूस को तल्खी से जवाब देते हुए कहा कि हत्यारे हमारे देश में मौजूद नहीं है।

डोनाल्ड ट्रम्प ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि चीन अमेरिकी चुनाव में दखलंदाज़ी करना चाहता है। उन्होंने कहा चीन के साथ व्यापार युद्ध झड़प है और जलवायु परिवर्तन एक छलावा हैं। उन्हें संदेह है कि कौन और कैसे इसे हानि पहुंचता है।

बीते अगस्त में अमेरिका ने पश्चिनी साझेदारों के साथ हाथ मिलाया था। पश्चिमी साझेदारों ने मिलकर रूस पर पूर्व जासूस सेर्गेई स्कॉर्पाल और उस पुत्री की हत्या करने के कथित आरोपों के कारण प्रतिबन्ध लगाए। रूस हत्या और विषप्रयोग के कथित आरोपों को नकारता रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल ही में रूस पर साल 2016 के चुनावों में हस्तक्षेप करने के आरोप लगाए थे। हालांकि रुसी राष्ट्रपति इससे इंकार करता रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह चीन के साथ व्यापार समझौता करना चाहते हैं लेकिन चीन इसके लिए अभी तैयार नहीं है। चीन और अमेरिका के मध्य रस्क के बाबत अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि ये व्यापार युद्ध नहीं बल्कि दो मुल्कों के मध्य झड़प है।

अमेरिका में आये तूफ़ान माइकल के बाबत डोनाल्ड ट्रम्प ने बताया कि यह छलावा है। कुछ बदल रहा है फिर वापस उसी स्थिति में आ जायेगा।

हाल ही में ट्रम्प प्रशासन ने चीन से आयतित 250 बिलियन डॉलर के उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क लगा दिया था इसके प्रतिकार में चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर 60 बिलियन डॉलर का शुल्क लगाया था। साथ ही चीनी सेना रूस से हथियार का सौदा करने पर भी प्रतिबंध लगाए थे।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *