Thu. May 2nd, 2024
अमेरिकी युद्धपोत

अमेरिका ने शुक्रवार को रूस के खिलाफ एक औपचारिक कूटनीतिक डिमार्श विरोध व्यक्त किया था। रूस की पूर्वी चीनी सागर में एक युद्धपोत का ऐसा व्यवहार असुरक्षित और गैर पेशेवर है। अमेरिका के कार्यकारी रक्षा सचिव पैट्रिक षानहन ने पेंटागन के बाहर पत्रकारों से कहा कि “हमारी रूस के साथ सेना से सेना के स्तर की बातचीत हुई है और बिलकुल हम विरोध करेंगे लेकिन मेरे लिए अंत में सबसे अहम सुरक्षा है।”

उन्होंने कहा कि “यह वारदात हमें नौचालन के अभियानो को अंजाम देने से नहीं रोक सकती है।” रूस ने अमेरिका के युद्धपोत को इस वारदात का जिम्मेदार ठहराया था।

वेनेजुएला के मामले पर अमेरिका और रूस के संबंधों में मतभेद हो रखे हैं। वेनेजुएला में अमेरिका विपक्षी नेता जुआन गाइडो को समर्थन करता है जबकि रूस राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता पर काबिज रहने के लिए सहयोग कर रहा है।

चीन और रूस की अधिकतर अंतर्राष्ट्रीय मामलो में स्थित एकसमान होती है। इसमें उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम, वेनेजुएला संकट और ईरान की परमाणु संधि शामिल है।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *