Fri. Sep 20th, 2024
    राहुल गांधी

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस दोनों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि तृणमूल कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ करने में विफल रही वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस डर में जी रहे हैं कि यदि राफेल घोटाले की जांच हुई तो उन्हे जेल जाना पड़ सकता हैं।

    उन्होंने टीएमसी पर निशाना साधते हुए ममता के उस बयान की आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस भाजपा के खिलाफ लड़ाई में असक्षम साबित हो रही हैं और यह ही कारण हैं कि भगवा दल आगे बढ़ रहा हैं।

    राहुल गांधी ने कहा कि देश भर में कांग्रेस ही भाजपा के खिलाफ लड़ रही हैं जबकि तृणमूल कांग्रेस पहले एनडीए का हिस्सा थी। उन्होंने कहा जिस तरह से नरेंद्र मोदी ने अपना वादा नही निभाय उसी तरह से ममता बनर्जी ने भी किसानों का कर्ज नही माफ किया।

    कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी पर अपने चौकीदार चोर हैं शब्दों को दोहराते हुए कहा मोदी के चेहरे के भाव बदल गए हैं क्योकि वह जेल जाने के डर से पीड़ित हैं अगर राफेल घोटले में की जांच हो जाती हैं। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद हम जांच राफेल घोटले की करेगें और उन सभी दोषियों को, जिनमें मोदी भी शामिल हैं, को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

    राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए दस्तावेजों के याचिककार्ताओं द्वारा उसके राफेल फैसले की समीक्षा करने और सरकार द्वारा उन पर विशेषाधिकार का दावा करने वाली प्रारंभिक आपत्तियों को खारिज करने की अनुमति देने का उल्लेख करते हुए राहुल ने कहा कि मोदी का सच देश के सामने आ गया हैं।

    राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों में टीएमसी के विपरीत भाजपा से कभी भी गठबंधन नही किया। मंगलवार को ममता बनर्जी ने भाजपा के उदय के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया था। और बुधवार को मुर्शिदाबाद जिले में कांग्रेस उम्मीदवारों पर आरोप लगाया था।

    मोदी पर निशाना लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने का कि मोदी दो भारत बनाने की कोशिश कर रहे हैं- एक अपने मित्र नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, अंनिल अम्बानी और विजय माल्या और एक दूसरा देश गरीब किसाने के लिए।

    कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित न्याय योजना जिक्र करते हुए, जिसमे देश के गरीब लोगों को 72000 रुपय सालाना देने का प्रस्ताव हैं, उन्होंने कहा इस के लिए धन अंनिल अंबानी और नीरव मोदी जैसे उद्योगपतियों की जेब से आएगा जिन्होंने जनता का पैसा लूटा हैं।

    पिछले पांच सालों में, देश के गरीब और दलितों ने मोदी और भाजपा द्वारा की गई बहुत यातनाएं सही हैं। मोदी ने कहा था कि वह सभी के बैंक खातों में 15 लाख रुपये देंगे। उन्होंने कहा, लेकिन हम उन गरीब लोगों को 72000 रुपये सालाना देंगे जिनकी आय 12000 रुपये महीने से कम हैं।

    राहुल ने कहा, अगर मोदी चोरों के खातों में पैसे ड़ाल सकते हैं, तो हम गरीब और ईमानदारों के खाते में 72000 रुपये ड़ाल सकते हैं। हम अपने वादे मोदी और ममता से अलग रखते हैं।

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दिसम्बर 2018 में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सत्ता में आने के बाद किसानों का सारा कर्ज माफ कर दिया था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *