Mon. May 20th, 2024
    rajiv kumar niti aayog

    नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)| अर्थशास्त्री राजीव कुमार को राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्था (नीति) आयोग का गुरुवार को दुबारा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कुमार का वर्तमान कार्यकाल इसी महीने समाप्त हो रहा था।

    मंत्रिमंडलीय सचिवालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग के पुर्नगठन को मंजूरी दे दी है, जिसमें वैज्ञानिक वी.के. सारस्वत, कृषि अर्थशास्त्री रमेश चंद और डॉ. वी.के. पॉल पूर्णकालिक सदस्य के रूप में शामिल हैं।

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, वित्त और कार्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण संस्था के पदेन सदस्यों में शामिल हैं।

    पिछली सरकार के मंत्रिमंडल ने 24 मई को 17वीं लोकसभा चुनाव के बाद इस्तीफा दे दिया था। 16वीं लोकसभा का कार्यकाल 3 जून (सोमवार) को समाप्त हुआ था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *