Wed. Jun 26th, 2024
    योगी आदित्यनाथ

    कासगंज उत्तर प्रदेश में हुई खूनी सांप्रदायिक हिंसा पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नही जाएगा।

    योगी आदित्यनाथ का यह बयान तब आया है जब मामले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है। बता दे कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया था कि, अगर हिंसा में मृतक एक विशेष संप्रदाय का होता तो मीडिया की प्रतिक्रिया अलग होती।

    एक और बीजेपी कट्टर,विनय कटियार ने मामले में घी डालते हुए कहा कि, “कुछ लोग पाकिस्तान के पुरजोर समर्थन है। वह लोग तिरंगे को अपमानित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है।”

    योगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि,”हमारी सरकार लोगों को सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कट्टरपंथी विचारधारा और हिंसा की हमारे राज्य में कोई जगह नही है।” इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि, उन्हे लगता है कि हिंसा पूर्व व्यवस्थित थी।