Wed. Jun 26th, 2024
    ऐतिहासक लम्हा : यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यूरोपीय संघ की सदस्यता पाने के लिए हस्ताक्षर किये

    यूक्रेन के राष्ट्रपति  वोलोडीमिर ज़ेलेंस्की ने यूरोपीय संघ की सदस्यता की मांग करने वाली एक अर्जी पर हस्ताक्षर किए हैं| यह कदम यूरोपीय ब्लॉक से यूक्रेन को एक विशेष प्रक्रिया के तहत “तुरंत” सदस्य बनने की अनुमति देने के लिए कहने के कुछ घंटों बाद लिया गया है | इस ऐतिहासिक लम्हे के दौरान, उनके साथ प्रधानमंत्री डेन्स शमिहाल और यूक्रेन की पार्लियामेंट के चेयरमैन रुसलान स्टेफनचुक भी थे। 

    यूक्रेन की संसद ने ट्वीट करते हुए कहा , ‘राष्ट्रपति @ZelenskyyUa ने यूरोपीय संघ में #Ukraine की सदस्यता के लिए अर्जी पर हस्ताक्षर किए हैं। यह एक ऐतिहासिक लम्हा है!’ 

     

    रूसी और यूक्रेनी अधिकारियों ने बेलारूस की सीमा पर आज अमन और शांति की बात करी | इस युद्ध के कारणवश रूस के राजनयिक और आर्थिक हालात पर गहरा असर पड़ा है | 

    यह भी पड़ें : रूस-यूक्रेन संकट: 13 देशो ने रूस से आने वाली उड़ानों को किया बंद

    रूसी मीडिया स्पुतनिक के अनुसार, अगले दौर की वार्तालाप से पहले  रूसी और यूक्रेनी अधिकारी मास्को और क्यॉव सोच-विमर्श के लिए लौट चुके हैं | यूक्रेन रूस के खिलाफ बहादुरी से लड़ रहा है | रूस ने उत्तर ,दक्षिण और पूर्व दिशा से यूक्रेन के देश पर हमला किया है। रूस गुरुवार से यूक्रेन के अंदर प्रमुख जगहों पर बमबारी कर रहा है, जब उसने सुबह-सुबह ऑल-आउट हमला शुरू किया था। पिछले पांच दिनों में देश भर में भारी लड़ाई और हवाई हमलों में 32 नागरिक मारे गए हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *