Sun. Sep 29th, 2024

    हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को धूप खिलने के बाद भी कई स्थानों पर तापमान जमाव बिंदू के निकट था। वहीं मौसम विज्ञान कार्यालय के अनुसार 30 दिसंबर के पहले बर्फबारी की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राज्य में शुष्क मौसम का प्रभाव 30 दिसंबर तक बना रहेगा।”

    शिमला को छोड़कर कुफरी, नारकंडा, कसौली, डलहौजी और मनाली जैसे अन्य लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर बर्फ की चादर नहीं छाई है।

    शिमला में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस गिरावट देखी गई है, जबकि मनाली में शून्य से तीन डिग्री नीचे तापमान है।

    लाहौल और स्पीति के मुख्यालय किलॉन्ग का रात का तापमान शून्य से नीचे 14.7 डिग्री तक रहा। किन्नौर जिले के कल्पा में तापमान शून्य से 4.3 डिग्री नीचे और धर्मशाला शहर में तापमान 3.2 डिग्री तक गिर गया।

    मौसम विभाग कार्यालय के अनुसार, 31 दिसंबर से राज्य के मध्य और ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी की संभावना है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *