Sat. Jun 29th, 2024

    हिमाचल प्रदेश में लाहौल-स्पीति जिले के मुख्यालय में भारी बर्फबारी और बारिश के एक दिन बाद बुधवार को शीतलहर की स्थिति और भी तेज हो गई। यहां दिन का न्यूनतम तापमान शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यहां मौसम विभाग ने कहा कि इस हफ्ते ठंड बढ़ेगी क्योंकि गुरुवार से राज्य में ज्यादा बर्फबारी होने की संभावना है।

    मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “बड़े पैमाने पर हिमपात और बारिश होने की वजह से तापमान में एक से चार डिग्री तक की गिरावट आई है। 16 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ पूरे क्षेत्र में सक्रिय है।”

    पश्चिमी विक्षोभ एक मौसम प्रणाली है जो बारिश होने की एक वजह है।

    प्रमुख पर्यटन स्थल मनाली, राज्य की राजधानी शिमला और आसपास स्थित कुफ्री, फागू और नारकंडा जैसे क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

    शिमला में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि यहां से कुछ 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कल्पा में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया और इसके अलावा डलहौजी में तापमान 0.6 और कुफ्री में शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *