Sat. Oct 12th, 2024

    बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ है और सुबह से धूप खिली हुई है जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। धूप में तपिश होने के कारण तापमान में भी मामलूी बढ़त दर्ज की गई है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 9.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। रात को सर्दी बढ़ेगी तथा दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना बना रहेगा। शुक्रवार और शनिवार को सीमांचल के इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

    पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *