Fri. Oct 18th, 2024
    जनता मोदी सरकार को दुबारा सत्ता में लाए- सीतारमण

    रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बयान में कहा कि,”यदि इसबार पीएम मोदी सत्ता में नहीं आए तो देश 50 साल पिछड़ जाएगा। देश हित के लिए उनका सत्ता में वापस आना बेहद जरुरी है। यह बातें उन्होंने बेंगलूरु में एक संबोधन के दौरान कही।

    उन्होंने कहा कि,”अगर भाजपा को सत्ता से बाहर किया गया और मजबूत बहुमत वाली सरकार को हार मिली तो देश को 50 वर्षों का झटका लगेगा। अगर भारतीय जनता पार्टी को वापस सत्ता में नहीं लाया गया तो यह देश में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के खिलाफ होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि,”जो लोग 20वीं सदी में पैदा हुए हैं उन्होंने मोदी सरकार को सत्ता में नहीं लाया तो यह उनके साथ अन्याय होगा।”

    सीतारमण ने सवाल भी किया कि,”क्या हम देश के युवा मतदाताओं के खिलाफ जाएंगे? और उन लोगों को सत्ता देंगे जिन्हें देश हित में कोई रुचि नहीं है।” उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि,”हमें साफ-सुथरी राजनीति व देश हित को सर्वोपरि रखना चाहिए।”

    उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ में यह भी कहा कि, देश को पहली बार इतने वर्षों में इतना मजबूत नेतृत्वकर्ता मिला है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *