Mon. Sep 30th, 2024
    mulayam rajnath

    लखनऊ, 27 अप्रैल (आईएएनएस)| केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार शाम समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के आवास पहुंचे और उनके सेहत की जानकारी ली।

    मुलायम को यहां लगभग दो घंटे के लिए एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कमजोरी की शिकायत की थी।

    एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुलायम का शर्करा स्तर बढ़-घट रहा है।

    राजनाथ शहीद पथ स्थित मुलायम के निजी आवास गए और वहां लगभग आधा घंटा रहे। दोनों नेता अपने बीच अच्छे संबंधों के लिए जाने जाते हैं। दोनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

    राजनाथ लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं, जिनके मुकाबले समाजवादी पार्टी ने शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को मैदान में उतारा है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *