Tue. Jul 15th, 2025
isha ambaani anand piramal

‘रिलायंस इंडस्ट्रीज’ के चेयरमैन और देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अम्बानी ने मंगलवार के दिन, आंध्र प्रदेश के ‘श्री वेंकटेस्वर मंदिर’ में अपनी बेटी ईशा अम्बानी की शादी का निमंत्रण दिया।

सुबह मुंबई की फ्लाइट से वे तिरुमाला तिरुपति देवस्थानाम्स, आंध्र प्रदेश गए और शादी का निमंत्रण भगवान वेंकटाचलपति के चरणों में अर्पित किया।

फिर उसके बाद प्राइवेट चॉपर से वे केरल के लिए रवाना हुए और वहा 15 मिनट तक उन्होंने प्रार्थना की। प्रार्थना करने के बाद, ‘गुरुवयूर मंन्दिर’ में अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण रखा। फिर वे तमिल नाडु के रामेश्वरम गए। वहा ‘रामनाथस्वामी मंदिर’ में भी उन्होंने यही किया।

पिछले महीने की शुरुआत में, मुकेश अम्बानी अपनी पत्नी नीता अम्बानी और अपने बेटे अनंत अम्बानी के साथ मुंबई के ‘सिद्धिविनायक मंदिर’ गए थे। वहा उन्होंने ईशा और आनंद की शादी का निमंत्रण उन्हें दिया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, दिसंबर में होने वाले ईशा-आनंद के संगीत में परफॉर्म करेंगी।

इस साल सितम्बर के महीने में, इटली के लेक कोमो में, ईशा और आनंद की सगाई की रसम हुई थी। उनका ये समारोह तीन दिन तक चला था। आनंद पिरामल, ‘पिरामल ग्रुप एंड श्रीराम ग्रुप’ के पूर्व चेयरमैन अजय पिरामल के बेटे हैं। अब आनंद, ‘पिरामल ग्रुप’ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।

ईशा अम्बानी और आनंद पिरामल जल्द शादी करने वाले हैं। उनकी शादी मुंबई में 12 दिसंबर को होगी। अम्बानी आवास में होने वाली ये शादी, हिन्दू रीति रिवाज़ो से संपन्न होगी। इस शादी में कुछ ही लोग शामिल होंगे जिसमे उनके परिवारवाले और उनके कुछ करीबी दोस्त होंगे।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *