Sun. Sep 8th, 2024
    मिसाइल लॉन्च के बाद उत्तर कोरिया में आतिशबाजी

    उत्तर कोरिया ने हाल ही में इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल  बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) हवासोंग-15 का परीक्षण किया था। इसके महज कुछ दिन बाद उत्तर कोरिया ने मिसाइल के सफलतापूर्वक लॉन्च होने पर जश्न मनाया। मिसाइल परीक्षण की खुशी में प्योंगयांग में उत्तर कोरियाई लोगों द्वारा सडकों पर आतिशबाजी व पार्टियां की गई।

    आधिकारिक कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में हवासोंग-15 मिसाइल लॉन्च होने का जश्न मनाया गया। इस वजह से सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों के बीच बहुत खुशी और उत्तेजना देखी गई राजधानी प्योंगयांग के किम जोंग-II स्क्वॉयर पर हजारों लोग इकट्ठे हुए। सेलिब्रेशन के दौरान आतिशबाजी की गई।

    उत्तर कोरिया मिसाइल जश्न

    शुक्रवार को एसोसिएटेड प्रेस और एजेंस फ्रांस-प्रेस द्वारा जारी की गई तस्वीरों में राजधानी प्योंगयांग की सड़कों पर हजारों लोग आतिशबाजी करते हुए दिखाए गए। कुछ तस्वीरों में उत्तर कोरियाई सैनिकों को गले लगते हुए और मुस्कुराते हुए भी देखा जा सकता है।

    मिसाइल जश्न उत्तर कोरिया तानाशाह

    एक फोटो में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन भी जश्न मनाते हुए दिख रहे है। बुधवार को हवासोंग-15 मिसाइल लॉन्च होने से कुछ समय पहले ली गई तस्वीर में किम जोंग के अधिकारियों के साथ खुशी मनाते हुए देखे गए।

    हजारों की संख्या में जश्न मनाते लोग

    उत्तर कोरिया के द्वारा बुधवार को मिसाइल लॉन्च करने के बाद आधिकारिक बयान दिया गया कि उत्तर कोरिया एक परमाणु राष्ट्र है। मिसाइल लॉन्च के बाद टेलीविजन पर तानाशाह किम जोंग उन ने गर्व से कहा था कि रॉकेट शक्ति का निर्माण करने के कारण अब हम अंततः परमाणु शक्ति राष्ट्र बन गए है।

    कई विश्लेषकों ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण की तस्वीरे देखने पर बड़े पैमाने पर आश्चर्य व्यक्त किया है। उत्तर कोरिया इस अत्याधुनिक मिसाइल की पहुंच वाशिंगटन डीसी सहित सभी अमेरिकी राज्यों तक बता रहा है। हालांकि विशेषज्ञों को इस पर अभी भी संदेह है।

    उत्तर कोरिया समर्थन में लोग

    उत्तर कोरिया की राजधानी में परमाणु परीक्षण संबंधी महत्वपूर्ण परीक्षण किए जाते है। अगस्त में उत्तर कोरिया में हजारों नागरिकों के साथ एक रैली का आयोजन किया। जिन्होंने उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए कड़े प्रतिबंधों का विरोध किया था। वैसे तो उत्तर कोरिया शासन दुनिया में सबसे दमनकारी शासनों में से एक जाना जाता है।

    इसके बारे में विदेशी लोगों को भी अधिक पता नहीं है। लेकिन वास्तव में कई फोटो को देखने से लगता है कि उत्तर कोरिया में सार्वजनिक समर्थन वास्तविक है। उत्तरी कोरिया के मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रमों की आवश्यकता के बारे में उत्तर कोरियाई नागरिक अक्सर प्रचार करते है।