Sat. May 4th, 2024
mickey mouse

डिज्नी अपने कॉर्टून से बहुत ज्यादा है। ‘स्टार वार्स’ और ‘मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स’ जैसी इसकी अपनी फ्रैंचाइज़ी भी है पर मिक्की माउस से आज भी लोग डिज्नी को जानते हैं।

एक बार वाल्ट डिज्नी ने कहा था कि यह सब एक चूहे से शुरू हुआ। ‘स्टीमबोट’ विल्ली नामक कॉर्टून में मिक्की माउस का आगमन 90 साल पहले 1928 में हुआ था। वर्तमान समय में डिज्नी अपने कॉर्टून से ज़्यादा कुछ है। अब डिज्नी के पास इसकी अपनी फ्रैंचाइज़ी भी है।

पर कम्पनी को आज भी मिक्की माउस की वजह से जाना जाता है। लोग इस कम्पनी को ‘हाउस ऑफ़ माउस’ कहते हैं। आज मिक्की माउस 90th बर्थडे है और आज हम आपको मिक्की माउस से जुड़े कुछ मज़ेदार फैक्ट्स बताने वाले हैं।

  1. वाल्ट डिज्नी ने पहले मिक्की का नाम मोर्टिमर रखा था। पर उनकी पत्नी, लिल्लीअन ने उन्हें इसका नाम मिक्की रखने को कहा।
  2. मिक्की का पूरा नाम है माइकल थिओडोर माउस।
  3. मिक्की माउस को एक साइलेंट कैरेक्टर बनाया गया था क्योंकि वह साइलेंट फ़िल्मों का एरा था।
  4. मिक्की माउस ऐसा पहला कॉर्टून कैरेक्टर था जिसने हॉलीवुड वाक फेम में स्टार हासिल किया।
  5. 1983 में मिक्की माउस ने फ़िल्म ‘मिस्कीस क्रिसमस कैरोल’ से बड़े पर्दे पर कदम रखा।
  6. मिक्की माउस की पहली फ़ीचर फ़िल्म 1940 में आई ‘फ़न्तासीआ’ थी जो कि वाल्ट डिज्नी प्रोडक्शन में बनी थी।
  7. मिक्की सफ़ेद दस्ताने इसलिए पहनता है ताकि हम उसके हाथ और बाकी शरीर में अंतर समझ सकें।
  8. मिक्की माउस को ऑस्कर के लिए 10 बार नामांकित किया जा चूका है और एक बार इसने यह अवार्ड जीता भी है।
  9. मिक्की माउस और मिन्नी माउस निजी जीवन में शादीशुदा हैं और दोनों कभी अलग नहीं हुए।
  10. मिक्की माउस का पहला शब्द था,”हॉट डॉग्स।”

यह भी पढ़ें : बधाई हो देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने लिखा नीना गुप्ता को ख़त

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *