Fri. Oct 3rd, 2025

मुंबई पुलिस की एक टीम ने दो दशकों से फरार चल रहे कुख्यात माफिया सरगना एजाज लकड़ावाला को पटना से गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

लकड़ावाला पहले मुंबई में विभिन्न माफिया गिरोहों से जुड़ा रहा है। उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी लंबित पड़ा था।

वह पिछले दो दशकों से फरार था और कई बार दुबई, बैंकॉक और ओंटारियो जैसे स्थानों में देखा गया था।

उसे मुंबई की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 21 जनवरी तक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *