Sat. Aug 2nd, 2025

    महाराष्ट्र में राकांपा नेता अजीत पवार के साथ गठबंधन कर राज्य में भाजपा ने सरकार गठित की है। जिसके बाद लगातार कांग्रेस और राकांपा नेता भाजपा पर हमलावर हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी भाजपा पर निशाना साधा है।

    दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भाजपा संविधान का मजाक बना रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है कि भाजपा ने गोवा, मेघालय और अन्य राज्यों में भी ऐसा ही किया था। उन्होंने कहा है कि राकांपा का कोई भी विधायक इसका समर्थन नहीं करेगा। अजीत पवार अकेले उनके साथ गए हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *