Sun. Sep 29th, 2024
    maharashtra congress

    महाराष्ट्र कांग्रेस की राज्य इकाई ने लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच शनिवार को औरंगाबाद जिले के सिलोद विधानसभा क्षेत्र से विधायक अब्दुल सत्तार ए.नबी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया।

    सत्तार ने जब शिवसेना के आधिकारिक उम्मीदवार चंद्रकांत खरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे शिवसेना के बागी विधायकहर्षवर्धन जाधव का समर्थन करने की खुलेआम घोषणा की, उसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने पार्टी से सत्तार के निलंबन की घोषणा की।

    महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक पदाधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सत्तार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निलंबित कर दिया गया है, क्योंकि पार्टी में उनके बने रहने से औरंगाबाद सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष जामबद के पक्ष में बन रहा माहौल बिगड़ सकता है।

    जाधव भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष रावसाहेब दानवे-पाटिल के दामाद हैं।

    पिछले महीने औरंगाबाद से टिकट न दिए से नाराज सत्तार ने पार्टी छोड़ने और बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ने की चेतावनी दी थी। इस अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र में मुस्लिम वोट बंटने के लिए उनके द्वारा की गई कोशिशों से पार्टी भी उनसे नाराज थी।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *