Sat. Oct 19th, 2024
    MANOJ TIWARI

    नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)| दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उत्तरपूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 3,66,102 वोटों से पराजित कर दिया।

    तिवारी को 7,87,799 (53.9 फीसदी) वोट, जबकि दीक्षित को 4,21,697 (28.85 फीसदी) वोट मिले।

    आम आदमी पार्टी (आप) के दिलीप पांडेय 1,90,856 (13.06 फीसदी) वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

    बसपा के राजवीर सिंह 37,831 वोटों के साथ (2.59 फीसदी) चौथे स्थान पर रहे।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *