Sun. Aug 24th, 2025

    दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने गुरुवार को दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सुभाष चोपड़ा और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आग्रह किया कि वे दिल्ली को जलने से रोकने के लिए लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के बारे में बताएं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में अपराह्न् तीन बजे एक साथ तीनों दलों को आना चाहिए।

    तिवारी ने ट्वीट किया, “आइए अपनी दिल्ली को जलने से बचाएं। राजनीति से ऊपर उठकर मुस्लिम समाज के संशय और भ्रम मिटाने के लिए साथ आएं। मैं श्री सुभाष चोपड़ा जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी को कल अपराह्न् तीन बजे सेंट्रल पार्क सीपी में मेरे साथ सीएए को समझने के लिए आमंत्रित करता हूं।”

    दिल्ली में अधिनियम के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं और अभी भी लोग इस कानून को वापस लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *