Tue. Oct 1st, 2024
    मौसम

    भोपाल, 2 मई (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में गर्म हवाओं का असर कम होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर हल्के बादल छाने की संभावना जताई गई है।

    राज्य में गुरुवार को धूप खिली है, मगर बीते दिनों के मुकाबले तल्खी कुछ कम है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात बनने के कारण राज्य के तापमान में गिरावट आई है और साथ ही हवाओं के साथ आ रही गर्माहट से राहत है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बादल छा सकते हैं।

    राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 24़.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 39.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 43 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *