Mon. Jul 21st, 2025
    मौसम

    भोपाल, 29 अप्रैल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह से मौसम का मिजाज तल्ख है। तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक है।

    राज्य में सोमवार की सुबह से ही निकली कड़ी धूप से लोगों को चुभन के साथ परेशानी का सामना करना पड़ा। झुलसाने वाली गर्म हवाओं से कई हिस्सों में लू का असर है। तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया है, बीते 24 घंटों के दौरान खरगोन सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 47़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, राज्य में गर्मी और लू का असर बना रहेगा।

    राज्य में गर्मी का असर बढ़ा है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23़ 4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 25़ 2, ग्वालियर का 32़ 2 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24 सेल्सियस दर्ज किया गया।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *