Tue. Feb 25th, 2025
    monsoon

    भोपाल, 24 जून (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाने की वजह से गर्मी का प्रकोप कम है। हालांकि उसम से लोग अभी भी परेशान हैं। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य में मानसून आने की संभावना जताई है।

    राज्य में मानसून पूर्व की गतिविधियों का दौर जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश हुई। वहीं हवाओं के चलने से गर्मी से राहत मिली है।

    सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्के बादल छाए हुए हैं। इससे गर्मी तो कम है, लेकिन उमस से लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ा है, जो आगामी 24 घंटों में राज्य में प्रवेश कर सकता है।

    राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, इंदौर का 22.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27 डिग्री और जबलपुर का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 37.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 38 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *