Mon. Sep 22nd, 2025

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की जिलाधिकारी निधि निवेदिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बद्री लाल यादव के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह रिपोर्ट ब्यावरा के एसडीएम संदीप अस्थाना की शिकायत पर दर्ज की गई है। ज्ञात हो कि, जिलाधिकारी निधि निवेदिता ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे भाजपा के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा था।

भाजपा ने जिलाधिकारी द्वारा भाजपा कार्यकर्ता को थप्पड़ मारे जाने के विरोध में बुधवार को ब्यावरा में प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री बद्री लाल यादव ने जिलाधिकारी निधि निवेदिता पर अनर्गल टिप्पणी की। यादव के खिलाफ ब्यावरा एसडीएम संदीप अस्थाना ने थाने में शिकायत की। जिस पर गुरुवार की रात को मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप यार्मा ने यादव के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। वहीं, पुलिस ने भाजपा के कार्यक्रम की वीडियोग्राफी भी की थी और उसकी जांच कराई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *